फूलो की होली खेलकर लायन्स क्लब ने दिया बधाई*

 जौनपुर। होली मिलन समारोह  मनाया गया जिसमे लोगो ने एक दूसरे के साथ फूलो की होली खेलकर बधाई दी| तथा लोगो को कृत्रिम रंगो के बजायफूलो से या हर्बल अबीर गुलाल से होली मनाने का संदेश दिया| संस्था अध्यक्ष रामकुमार साहूलायनेस अध्यक्ष गायत्री साहू ने आये हुए लोगो का स्वागत किया| इस अवसर पर वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा क्षितिज शर्मा ने कहा बाजार में बिकने वाले कृत्रिम रंग सेहत के लिए काफी नुकसान दायक होते हैं| विशेषकर आंखों व त्वचा के लिए ये कृत्रिम रंग हानिकारक होते हैं इसलिए फूलो या प्राकृतिक रंगो से होली खेले| चार्टर सचिव अरूण त्रिपाठी ने कहा कि संथेटिक व रसायनिक रंगो से जहाँ आपको एलर्जी हो सकती हैं त्वचा खराब हो सकती हैं इसलिए हर्बल युक्त अबीर गुलाल का प्रयोग करे या फूलो से होली मनाये| संदीप पाण्डेय, डा क्षितिज शर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, राजीव, अखिलेश श्रीवास्तव ने गीत गा कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया| संचालन शत्रुघन मौर्य व शैल मौर्य ने किया| संयोजक मनोज चतुर्वेदी, अजय आनंद, रवि श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव व अरूण त्रिपाठी ने लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर डा वी एस उपाध्याय, डा अजीत कपूर, डा विकास रस्तोगी, डा मदन मोहन वर्मा, सुरेश चन्द्र गुप्ता, महेन्द्र नाथ सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, लियो अध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्य, अशोक मौर्य, विधाधर उपाध्याय, नरेश सेठ, गोपी चन्द्र साहू, संजय श्रीवास्तव, अमित पांडेय, संदीप गुप्ता, शिवानंद अग्रहरी, राधेरमण जायसवाल, विशाल साहू, अशवनी बैंकर, पूजा त्रिपाठी, चन्द्रा श्रीवास्तव, मेघना रस्तोगी, ज्योति कपूर, हेमा, नीलम, नीलू सेठ, मदन गुप्ता, कविता वर्मा, सोनी जायसवाल, उषा उपाध्याय, आदि लोग उपस्थित रहे|

Related

news 7793002373486078159

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item