पैसे विवाद में जमकर चला लाठी डण्डा, चार घायल, व्यापारियों ने थाना घेरा

 जौनपुर। जिले के बदलापुर कस्बे आज पैसे के लेन देन को लेकर व्यापारी और ग्राहक के बीच जमकर लाठी डण्डा और ईट पत्थर चला इस वारदात में चार लोग घायल हो गये। सभी का इलाज बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहा है। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में अफरा तफरी मच गया लोग अपनी अपनी जाने बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। गुस्साएं व्यापारियों ने थाने का घेराव करके जमकर प्रर्दशन किया। पुलिस द्वारा एक आरोपी को हिरासत में लेने और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वास देकर मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव के निवासी अतुल शुक्ला पर कस्बा निवासी अभूषण व्यापारी विकास सेठ का 5800 रूपये बकाया था। आज दोपहर में अतुल जब विकास की दुकान पर पहुंचा तो विकास ने बकाये पैसे की मांग किया । इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों गुलाबचंद्र सेठ ,  जयप्रकाश गुप्ता के अनुसार उस समय अतुल चले गये लेकिन कुछ देर बाद अपने दर्जनो साथियों के साथ लाठी डण्डे से लैस होकर विकास की दुकान पर धावा बोल दिया। विकास की चीखपुकार पर पूरे बाजार के लोग बदमाशो पर ईट पत्थर चलाने लगे। जिसके कारण पूरे बाजार में दहशत का माहौल कायम हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। फिलहाल व्यापारियों के एक जुट होते देख सभी हमलावर फरार हो गये। गुस्साएं व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकाने बंद करके बदलापुर थाने पहुंचकर घेराव कर दिया। व्यापारियों की मांग थी जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जायेगा तब तक हम लोग प्रर्दशन करते रहेगे। मौके की नाजाकत भांपते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामले को रफादफा किया।

Related

news 1533371318097109382

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item