चार गुमटी जलकर राख
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_95.html
जौनपुर। केराकत के सरायबीरू चैराहेे स्थित चार गुमटियों में आग लग जाने से सभी चार गुमटियां जलकर राख हो गई । बताते हैं कि पहली गुमटी राम पुत्र साहब लाल की थी वह चाय पान व स्टेशनरी का कार्य उसमें करता था । 20हजार का नुकसान हुआ है और दूसरी गुमटी एकराम पुत्र बिस्मिल्लाह की थी जो कि खिलौना इत्यादि की बिक्री करता था ।भुक्तभोगी के अनुसार उसका आठ का सामान जनकर स्वाहा हो गया जबकि सुरेंद्र पाल पुत्र जगलु का थी जो चाय पान बेचता था । उसके अनुसार चार हजार का समान जलकर राख हो गया। चैथी गुमटी आसमा बानो पत्नी स्वर्गीय रफीक जोकि सौंदर्य व चूड़ियों की बिक्री करती थी उसका भी सारा सामान जलकर राख हो गया।

