दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दिया एक लाख

जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ ने अपने दिवंगत साथी पत्रकार स्व. यादवेंद्र दत्त दुबे मनोज के परिजनों को आज एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिया। संघ ने आज उक्त राशि स्व. दुबे के परिजनों को देने के बाद कहा कि अभी सरकारी स्तर से उनके परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए संकल्पित है। ज्ञात हो कि गत 5 फरवरी को पत्रकार यादवेंद्र दत्त दुबे की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल आज स्व.दुबे के पैतृक गांव सैदनपुर पहुँचा। वहाँ उनकी विधवा पत्नी उषा दुबे और बच्चों को एक लाख रुपये की नगद संवेदना स्वरूप धनराशि दिया। इस मौके पर स्व. दुबे के पिता और भाई भी मौजूद थे। संघ ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकारी स्तर से 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास जारी है। उसकी चरणबद्ध प्रक्रिया को संघ ने पूरा करते हुए सहायता राशि दिलाने के सम्पूर्ण औपचारिकता को आगे बढ़ा दिया  है। शीघ्र ही वह राशि भी मिलने की उम्मीद है। प्रतिनिधि मंडल में कपिल देव मौर्य,लोलारक दुबे, डॉ मधुकर तिवारी, शशिमोहन सिंह छेम, सतीश सिंह,रामदयाल दिवेदी, वीरेंद्र सिंह, अरशद, अजीत बादल विनोद विश्वकर्मा आदि लोग शामिल थे।

Related

news 6990967122816827492

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item