अग्निकाण्ड में दो बीघा गेहूं राख
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_114.html
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कौरहा गाव में शनिवार को दोपहर में आग लगने की घटना में दो बीघा गेहू की फसल जलकर नष्ट हो गयी है।बताते हैं कि उक्त गाव का एक बालक घर से माचिस चुरा कर खेल रहा था। इसी बीच वह खेलते हुए सिवान में पहुँच गया। जहां माचिस की तीली जलाई और मेड़ के पास तीली फेक दिया। तीली ठीक से बुझी न होने के कारण खरपतवार के साथ ही गेहू की फसल जलने लगी तो वह डरकर भाग गया। भयवश घटना के बारे मंे उसने किसी को नही बताया। इतने में हवा के झोंके के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और जब तक ग्रामीण एकत्रित होकर आग पर काबू पाते तब तक राजाराम मौर्य की दो बीघा गेहू की फसल जलकर नष्ट हो गई। लोगो ने पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दिया लेेकिन समय से दमकल नहीं पहुंची । घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गयी है। इसी तरह केराकत क्षेत्र के सरायबीरू ग्राम निवासी अरविंद कुमार पांडे पुत्र कमला पांडे की सरायबीरू स्थित खेत मे 6 बिस्वा गेहू की फसल जलकर खाक हो गयी। आग लगने के कारणों का तो ज्ञात न हो सका पर ग्रामीणों की मदद से आग को 6 बिस्वा में ही काबू पा लिया गया।

