ज्ञान अर्जित कर नाम रौशन करें
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_627.html
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के के चैधरी शनिवार को बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गाँव पहुँचे। श्री चैधरी ने पहल सेवा संस्थान द्वारा निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद छात्रों के बीच अपने संबोधन में कहा कि गांवों में रह रहे मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले मेधावी इस लाइब्रेरी में ज्ञान अर्जित कर जनपद तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते है। पुलिस अधीक्षक द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान संस्थान के मुखिया दिनेश कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिवक्ता रामआसरे यादव, नैपाल यादव, बबलू यादव, फेंकुराम विश्वकर्मा, ओमप्रकाश यादव, राजेश यादव, उदयभान यादव, रमाशंकर यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

