कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर पुरानी गोदाम के पास शनिवार को सुबह कुएं में गिरी बृद्धा की लाश पाई गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने लाश को कुएं से बाहर निकलवाया तथा पंचनामा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 75 वर्षीया सरस्वती देवी के घर के दरवाजे के पास स्थित पक्का कुआं है, पूछताछ से जानकारी हुई कि प्रतिदिन भोर में उक्त वृद्ध महिला शौच के लिए जाती थीं।   भोर में शौच के लिए निकली थी। अस्वस्थ होने की स्थिति में लड़खड़ा कर कुएं में गिर पड़ी जिससे उनकी मौत हो गई।   परिजनों व् गांव वालों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। पंचनामा कर शव परिवार को सुपुर्द कर दिया गया।

Related

news 3099844370350304100

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item