चोरी की दो कार के साथ तीन गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_908.html
जौनपुर। जिले की महराजगंज पुलिस ने लोहिन्दा चैराहा स्थित पेट्रोल पंप पर घेराबंदी करके तीन वदमाशो को चोरी की दो स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदलापुर थाना क्षेत्र के सीड निवासी राधेश्याम सिंह, सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ रुपी का पुरा एवं इसी थाना क्षेत्र के धनेछू निवासी सूर्यभान सिंह को दो चोरी की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपियों की एक गाड़ी पहले से ही दुर्घटना के दौरान पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। महाराजगंज थाना अध्यक्ष संतोष दीक्षित ,चैकी इंचार्ज तेजी बाजार धनुषधारी पांडे बदलापुर सुजानगंज मार्ग स्थित वर्षों से बंद पड़े पेट्रोल पंप आशुतोष सर्विस स्टेशन के पास घेराबंदी किया। इस दौरान वहां पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर चार बदमाश आकर किसी ग्राहक का इंतजार करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों बदमाशों को दोनों कारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह महाराष्ट्र के मुंबई , पूना से गाड़ियां चोरी करके इस क्षेत्र मे लाकर बेचता था। गद्दोपुर में चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार से तीन लोग घायल हो गए थे। जिसमें ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। उस गाड़ी की जब जांच की गई तो पता चला कि वह गाड़ी महाराष्ट्र के पुना से चोरी की गई है। ऐसे में पुलिस ने जब शिकंजा कसना शुरू किया तो पता चला कि इस क्षेत्र में एक गिरोह सक्रिय है। जो मुंबई से वाहन चोरी करके लाकर यहां बेचता है। कार्यवाही में सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ रूपी का पुरा निवासी सूर्यभान सिंह एवं इसी थाना क्षेत्र के धनेछू निवासी राकेश सिंह तथा जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के सीड निवासी राधेश्याम सिंह गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि चैथा अभियुक्त जो महाराजगंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी लकी सिंह भागने में कामयाब रहा।

