टैंकर ने ऑटो में मारी टक्कर ,तीन की हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_138.html
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के इलाहाबाद रोड स्थित
ग्राम कोदहुँ के निकट शनिवार को शायं साढ़े पाच बजे सतहरिया से इलाहाबाद की
तरफ जा रही सीमेन्ट टैंकर ने फूलपुर की तरफ से आरही ऑटो में टक्कर मार
दिया जिससे ऑटो अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गई । घटना की
जानकारी होते ही ग्रामीणों ने ऑटो में फसे रमाशंकर पटेल पुत्र भवानी भीख
उम्र 30 वर्ष निवासी प्रेमकापुरा थाना सुजानगंज , सुधाकर उपाध्याय पुत्र
गंगाधर उम्र 45 वर्ष निवासी मुंगरडीह थाना मुंगरा तथा उनकी पत्नी संध्या
गम्भीर रूप से घायल हो गयी । लोगो ने सूचना देकर एम्बुलेन्स बुला कर तीनो
घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक
उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया ।

