होली के रंग में डूबे लोग,हुड़दंग शुरू

जौनपुर। होली के त्योहार को लेकर तैयारी अब लगभग पूरी हो गई है।   ऐसे में बाजारों में खरीदारी को भीड़ उमड़ी रही है। वहीं प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह से अलर्ट मूड में आ गया है। शहर के प्रमुख  क्षेत्रों ओलन्दगंज, सुतहट्टी, कोतवाली चैराहा आदि बाजारों में सुबह 9 बजे से पहले ही दुकानें खुल गई। सुबह से शुरू हुआ भीड़ देर रात तक जमा रहा।   होलिका हवन को लेकर गांव-गांव व मोहल्ले-मोहल्ले में जोरदार तैयारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह इस बार देखा गया। होलिका परंपरागत तरीके से जलाने को लेकर ग्रामीण काफी सतर्क रहे। गुरूवार को देर शाम मुहूर्त के अनुसार होलिका जलायी गयी। इस बार लोग प्लास्टिक आदि होलिका में डालने से बचते रहे। वहीं हरे पेड़ भी होलिकाओं में कम दिखे। बाजारोें को लेकर ज्यादातर भीड़ कपड़ा, रंग, चिप्स, पापड़ आदि की दुकानों पर भीड़ रही। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियां खरीदने में मस्त थे वहीं लोग आवश्यक सामानों की बढ़-चढ़ कर खरीदादारी करने में मशगूल दिखे। विद्वान ब्राहमणों के अनुसार होलिका दहन भद्रा के विष से मुक्त निर्मल पूर्णिमा को सूर्यास्त के बाद इसी तिथि की अवधि में करना चाहिए। प्रतिपदा चतुर्दशी भ्रदा व दिन में होलिका दहन सर्वथा वर्जित है।  होलिका दहन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सतर्क रहा। किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए वह होलिका के दिन अतिसंवेदनशील गांवों में पुलिस की निगरानी में हेालिका जलायी गयी।

Related

news 3066837712732365764

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item