शैैैैक्षिक उन्नयन में दायित्व का निर्वहन करें

जौनपुर। सम्प्रति प्रदेश की बदहाल प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में अपने सीमित संसाधनों के द्वारा विकासखंड स्थित अभिनव  पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीहअसरफाबाद  के शिक्षकों ने  अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं सतत् परिश्रम के बल पर शैैैैक्षिक उन्नयन  में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए विकास खण्ड के शीर्ष विद्यालयों में स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है।   जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन व खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्र की उपस्थिति में  विकासखण्ड स्तर पर  आयोजित विद्या ज्ञान परीक्षा के द्वितीय चरण में प्राथमिक स्तर पर 310 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के 195 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुये थे। उक्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक  विद्यालय के बच्चों ने सफलता का परचम लहराते हुए विद्यालय के साथ क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। घोषित परिणाम के अनुक्रम में उच्च प्राथमिक स्तर पर इस विद्यालय के छात्र अमन मौर्य पुत्र राजित राम मौर्य ने 85 फीसदी अंकों के साथ  प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकपुर की छात्रा आस्था वर्मा ने 83 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है और तीसरे स्थान पर भी डीहअसरफाबाद के छात्र अतुल मौर्य को कामयाबी मिली है। प्राथमिक स्तर पर घोषित परिणाम मेअभिनव प्राथमिक विद्यालय डीहअशरफाबाद की दीप्ति यादव पुत्री राधेश्याम व  प्राथमिक विद्यालय अमारी के आयुष यादव पुत्र कल्पनाथ  तथा प्राथमिक विद्यालय पूरारामसिंह की पल्लवी पटेल ने क्रमशः  78 प्रतिशत  अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि  अभिनव प्राथमिक विद्यालय अमारी से  अंश यादव को  द्वितीय स्थान व अभिनव प्राथमिक विद्यालय डीहअशरफाबाद से  आदित्य मौर्य  प्राथमिक विद्यालय बघरवारा से  राज शर्मा  तथा प्राथमिक विद्यालय मित्तूपुर से  यश यादव ने क्रमशः  72 फीसदी  अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।बच्चों की इस सफलता पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री व प्रधानाध्यापक दुष्यन्त मिश्र तथा प्रधानाध्यापक राधेश्याम ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सन्तोष कुमार वर्मा,उदयकृष्ण यादव, अनुराग डोगरा, सुमन अग्रहरि, जयप्रकाश मौर्य, लक्ष्मीकांत दीक्षित,विनोद श्रीवास्तव, अजय गुप्ता,संजय मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3167835750328472253

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item