ट्रेन से 70 कछुए बरामद किए गए
https://www.shirazehind.com/2018/03/70.html
जौनपुर। कछुओं की तस्करी थम नहीं रही है। गुरुवार को जौनपुर जंक्शन पर
जीआरपी ने लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस से 70 कछुए बरामद किए हैं। इस बार भी तस्कर
पुलिस के हाथ नहीं लगे। इन कछुओं की कीमत तकरीबन एक लाख रुपये बताई जा रही
है। इसके पहले भी शाहंगज में 505 कछुए, जबकि जौनपुर जंक्शन स्टेशन से 220
कछुए बरामद हो चुके हैं।
लखनऊ से चलकर छपरा को जाने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या एक पर सुबह 4:45 पर पहुंची। जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव होली के मद्देनजर हमराहियों के साथ ट्रेन की छानबीन कर रहे थे। बोगी संख्या एस-8 में दो लावारिस बैग दिखे। बैग खोल कर देखने पर इनमे से 70 ¨जदा कछुए पाए गए। काफी पूछताछ के बाद भी तस्कर हाथ नहीं लग सके। जीआरपी की ओर से वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। कब-कब मिले कछुए