गोरखपुर के भाजपा प्रत्याशी को हुआ ब्रेन हेमरेज, पीजीआई में हुए भर्ती

लखनऊ। गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ला के मस्तिष्क में ब्लड क्लॉटिंग हो गई है। इसके चलते लखनऊ पीजीआई में उन्हें भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को हुए ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार, उनका ऑपरेशन सफल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। RSS के बेहद करीबी माने जाने वाले गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल को गुरुवार सुबह ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट में भर्ती किया गया। पीजीआई के डॉक्टरों के अनुसार, उपेंद्र का ऑपरेशन सफल हुआ है। उन्हें ब्रेन में क्लॉटिंग की समस्या थी जिसके बाद न्यूरोलॉजी विभाग में ऑपरेशन किया गया है। उनका ऑपरेशन सफल रहा है और अब खतरे से बाहर है। हालांकि उन्हें अब भी आराम की जरूरत है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल काफी लंबे समय से पार्टी और जनता के बीच सक्रिय हैं। आने वाली गोरखपुर लोकसभा सीट के चुनाव के लिए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के चुनाव के लिए मतदान 11 मार्च को होगा। चुनाव के परिणाम की घोषणा 14 मार्च को की जाएगी।
गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और फूलपुर सीट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बाद खाली हुई है। ऐसे में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला का बीमार होना भाजपा की सेहत के लिए काफी खराब माना जा सकता है।

Related

news 2926031331061807829

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item