समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_140.html
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की
अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के सम्बन्ध में
समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मैनेजिंग
डायरेक्टर(यू.पी.डेस्को)प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों को
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं आईजीआरएस के बारे में चलचित्र के माध्यम से
विन्दुवार जानकारी दिया तथा बताया कि जो शिकायते आपको प्राप्त होती है और
वह दूसरे विभाग से सम्बन्धित है तो उस शिकायतकर्ता को सही उत्तर/दिशा
निर्देश दें ताकि शिकायतकर्ता की परेशानी दूर हो सके। बैठक में जिलाधिकारी
ने आईजीआरएस से डिफाल्टर होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई तथा
अतिशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में एसपी केके चैधरी, सीडीओ आलोक
सिंह, डीडीओ दयाराम, एडीएम आरपीमिश्र, आबकारी अधिकारी पवन कुमार, एसडीएम एस
प्रियंका प्रियदर्शिनी, ईओ नगरपालिका कृष्णचन्द्र सहित अन्य अधिकारीगण
उपस्थित रहे।
