कुलपति को सौंपी गयी प्रदेश विजेता की शील्ड

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की रोवर्स रेंजर्स टीम द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर संयोजक डा. राघवेन्द्र पाडण्ेय ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. राजाराम यादव को विजेता शील्ड प्रदान किया। मालूम हो कि गत दिवस बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी में सम्पन्न हुये प्रादेशिक समागम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की रोवर्स/रेंजर्स टीम ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दोनों संवर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछले 4 वर्षों से विश्वविद्यालय की रोवर्स/रेंजर्स टीम अपनी सर्वोच्चता प्रदेश में बनाये हुये है। कुलपति प्रो. यादव ने इस उपलब्धि पर टीम एवं संयोजक डा. राघवेन्द्र पाण्डेय को बधाई देते हुये इसे भविष्य में बनाये रखने की शुभकामना दिया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, विभागाध्यक्ष डा. मनोज मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, डा. पुनीत धवन, अंजनी तिवारी, पंकज सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

news 7691280469426981709

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item