कुण्डी तोड़कर चार बकरियां ले उड़े चोर

जौनपुर ।  शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद में चोर लोहे के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर उसमें रखी चार बकरियां बोलेरो परे लादकर उठा ले गए। बताते है कि रसूलाबाद निवासी पुद्दुन रोज की भांति अपनी चार बकरियां व दो मोटरसाइकिल लोहे के दरवाजे के भीतर रख कर गुरूवार की रात्रि में बाहर से गेट में ताला बंद कर बगल स्थित अपने घर चले गए। शुक्रवार को प्रातः आये तो दंग रह गए। दरवाजे का कुंडा टूटा था और चारो बकरियां गायब थी। पड़ोस में लगे एक सी सी टीवी के अनुसार रात दो बजे बोलेरो उस रास्ते से दो बार गई। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस चोरों को खोज रही है। इस तरह की चोरियों से पशु पालकों में दहशत व्याप्त है।

Related

news 2584236488719196236

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item