होली में शराब की रिकार्ड तोड़ ओवर रेटिंग

जौनपुर। जिले भर में बेखौफ लिखित से अधिक मूल्य दामों पर शराब व्यवसायियों के द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है, आबकारी विभाग की मिली भगत और दुकानदारों से वसूली के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा होली के अवसर पर शराब की ओवर रेटिंग और तेज कर दिया गया है। न कहीं चांच पड़ताल और कार्यवाही को विभाग अंजाम दे रहे है। अवैध शराब की बिक्री न तो पुलिस ने किया और सम्बन्धित विभाग ने, जिसकी वजह से शराब पीने वालों से मनमानी रेट वसूला जा रहा है। जिला मुख्यालय के सिविल लाइन्स के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से लेकर आस- पास के प्रमुख बाजारों में स्थित सरकारी शराब की दुकानों पर मुद्रित मूल्य से लगभग 10 से 20 रूपया अधिक दामों पर अंग्रेजी शराब बेचा जा रहा है इसी प्रकार देसी शराब की दुकानों पर भी मुद्रित मूल्य से अधिक दामों पर बेची जा रही है  इसी प्रकार अन्य सभी स्थानों पर भी लूट मची है। दुकानदारों के द्वारा आम जनता का अत्यधिक शोषण  खुलेआम सरकारी शराब की दुकानदारों और भी अधिक दामों पर शराब की बिक्री से लोगों में असन्तोष है।  जब कोई व्यक्ति शराब की दुकान पर असमय पहुंचता है उस व्यक्ति से उस समय दोगुने दामों की मांग की जाती है जब कोई व्यक्ति शराब की दुकान पर बैठे सेल्समैन से मूल्य के विषय में जानकारी लेना चाहता है तो उस व्यक्ति को शराब न देने की बात कही जाती है । यहां तक कि मुद्रित रेट देखने के बाद दर्जनों लोगों से विवाद हुआ।    लोग मजबूर होकर दो गुने मूल्य पर शराब लेने पर मजबूर हो जाते ऐसी स्थिति में कोई भी इन लोगों की आवाज सुनने को तैयार नहीं।  इन दुकानदारों के साथ साथ आबकारी विभाग व  पुलिस भी चुप्पी साधे है।  शासन के नियम कानून का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है और दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे है ।

Related

news 7381294875137804246

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item