बूट पालिश कर शिक्षकों ने जताया विरोध
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_170.html
जौनपुर। मानदेय
सहित विभिन्न मांगों को लेकर बोर्ड कांपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार कर
रहे माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक अपने आंदोलन को गति देने के किये रोज नए
तरीके से आन्दोलन कर रहे है। सरकार से अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए
शुक्रवार को वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन केन्द्रों पर बूट पालिश कर
बिरोध प्रदर्शन किया।
मूल्यांकन बहिष्कार के सातवें
दिन माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव
अखिलेश सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में वित्तविहीन शिक्षक दिन में नौ
बजे सरस्वती इण्टर कालेज मूल्यांकन केन्द्र पर भारी संख्या में वित्तविहीन
शिक्षक पहुंचे। गेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों के
सामूहिक निर्णय पर यह तय हुआ कि सभी शिक्षक आज बूट पालिश करेंगे। मेहनत का
जो भी पैसा मिलेगा उस पैसों को प्रदेश सरकार के कोषागार में जमा किया
जाएगा। विद्यालय परिसर में ही शिक्षक गेट के पास कतारबद्ध होकर बूट पालिश
करने वाले ब्रश के साथ बैठ गए।
मूल्यांकन करने आ रहे
वित्तपोषित विद्यालयों के अध्यापकों से बोर्ड की कांपियां न जांचने की बात
कहते हुए उनके जूतों को पालिश करना शुरू कर दिया यह सिलसिला लगभग दो घण्टे
तक चला। शिक्षकों का हुजूम यहां से निकलकर अन्य सभी मूल्यांकन केन्द्रों
पर पहुंचा। वहां भी उन्होंने बूट पालिश किया।
तिलकधारी
सिंह इण्टर कालेज पर बैठक कर निर्णय लिया कि जब तक प्रदेश नेतृत्व का कोई
निर्देश नही प्राप्त हो जाता, और सरकार हमारी मांगे नही मान लेती संघर्ष
जारी रहेगा। अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा
कि अपनी मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षक साथ दिनों से मूल्यांकन बहिष्कार
कर प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन शिक्षकों के प्रति सम्बेदनहीन प्रदेश सरकार
मानों आंखे बन्द कर बैठ गई है। उन्होंने कहा कि हम शिक्षकों के धैर्य की
सरकार परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के उदासीन रवैये से
शिक्षक सड़क पर उतरने को बाध्य हो गए है।
इस
अवसर पर छोटे लाल यादव, मगरू राम मौर्य, राजेश मिश्र, श्यामधर मिश्र,
विकास सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, अमित दूबे, दिनेशयादव, मनोज
पटेल, शिवशंकर पटेल, जय प्रकाश यादव, लालचंद विश्वकर्मा, बी0एन0पाठक, अशोक
यादव, अंकुर द्विवेदी, चन्दा मिश्रा, विभा पाण्डेय, साफिया खान, प्रीति
बरनवाल, रम्भा सिंह, मंजूला पाण्डेय, रेनू सिंह सहित भारी संख्या में
प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।

