भाजपा का जारी रहेगा विजय अभियान

जौनपुर। पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा को मिली जीत ने यह सुनिश्चित कर दिया कि देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है और उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्र विरोधी शक्तियों को देश से बाहर करने के लिए प्रयत्नशील है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने जिला कार्यालय पर आयोजित विजयोत्सव कार्यक्रम में कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत एक सन्देश दे रही है कि देश वामपंथी एवं राष्ट्रविरोधी विचारधारा को स्पष्ट रूप से जनता नकार रही है और आगामी चुनावों में भाजपा का यह विजय अभियान जारी रहेगा। विजय उत्सव को संबोधित करते हुए   दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि यह जीत हमारे अनेकों कार्यकर्ताओं के बलिदान से प्राप्त हुई है और यह एक विचारधारा पर जीत है। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने कहा कि भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं को और भी प्रेरणा दे रही है कि कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता है और भाजपा देवतुल्य कार्यकर्ता हर मुश्किल कार्य को करने में सक्षम है। जिला उपाध्यक्ष राम सिंह मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्य को देखते हुए जनता भाजपा को समर्थन दे रही हैप् और अमित शाह के अश्वमेघ यज्ञ का विजय रथ सम्पूर्ण भारत को भगवामय करने के बाद ही विश्राम लेगा। सं्चालन जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने किया। जिला मीडिया प्रभारी अभय राय, अतुल पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह, डा0 जाह्नवी श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त की। उक्त अवसर पर जय शंकर पाल, संजय पाठक, प्रतीक मिश्रा, ऋषिकेश तिवारी, जयहिंद यादव सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related

featured 7481778947969864769

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item