प्रेमी युगल ने खाया जहर दोनो की हालत नाजुक

जौनपुर। प्यार में पागल एक प्रेमी जोड़े ने आज जहर खाकर जान देने के प्रयास किया। यह खबर मिलते ही दोनो के परिवार वाले मौके पर पहुंचकर अस्पताल ले गये लेकिन हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रेमी प्रेमिका द्वारा उठाये गये इस खौफनाक कदम से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। एसपी देहात ने बताया कि फिलहाल दोनो का इलाज चल रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के कस्बे के निवासी एक लड़की और सरोखनपुर गांव का एक लड़के के बीच काफी दिनो प्रेम प्रपंच चल रहा था। धीरे धीरे इन दोनो की लव स्टोरी चर्चाए खास हो गयी तो दोनो परिवार के लोग विरोध करने लगे। लेकिन इन दोनो का प्रेम और परवान चढ़ने लगा। लड़की के मां पिता ने उस पर पाबंदी लगा दिया। प्यार में असफल होता देख आज प्रेमी युगल ने बदलापुर कस्बे में पहुंचकर जहरीला प्रदार्थ खा लिया। जहर शरीर में फैलते ही दोनो की हालत खराब होने लगी। मौके पर मौजूद लोगो लड़का लड़की की हालत देखकर भयभीत हो गये। सूचना मिलते ही दोनो के परिवार वाले मौके पर पहुंचकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये डाक्टरो ने दोनो की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी देहात संजय राय ने बताया कि फिलहाल दोनो का इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दोनो की हालत सामान्य होने के बाद ही रहस्य का पता चल पायेगा।

Related

news 4176657255261296478

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item