स्काउट सिखाता है सेवा का भाव



 गौराबादशाहपुर (जौनपुर) धर्मापुर विकासखण्ड क्षेत्र के पिलखिनी गांव में स्तिथ उदासीनाचार्य महाविद्‍यालय में बीएड के छात्रों के सात दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का रविवार को समापन हुआ जिसमे समस्त छात्र छात्राओ को भविष्य में आने वाली विषम परिस्तिथियों का सामना करने और स्काउट गाइड से सम्बंधित समस्त शिविर के लीडर  श्री ज्ञान चंद चौहान और उनकी टीम द्वारा ध्वज बांधना, चढ़ाना, फहराना एवं प्राथमिक चिकित्सा कैम्प, फायर के साथ साथ स्काउट गाइड की जानकारियां दी गई जिसमे बच्चों का नैतिक सामाजिक गुणों का विकास हो।  समापन में प्रबंन्धक रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की स्काउट लोगो की सेवा की एक मिसाल है  स्काउट की शिक्षा प्राप्त करना ही मुख्य उदृेश्य नही है, हां अगर स्कॉउट कोर्स के बाद हम अगर किसी असहाय की मदत करते है तब हमारा मकसद पूर्ण होता है और लोगो की मदद और राष्ट्र सेवा ही स्काउट गाइड का मुख्य उदेश्य है इस अवसर पर प्राचार्य डा सुनील सिंह,विनय गुप्ता, मानेज सिंह, अरूण सिंह, उमानाथ सिंह, बृजेश सिंह, बृजकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3782453748716199633

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item