देश के कर्णधार है बच्चे: गिरीश यादव

 जौनपुर। एमएसडी इण्टर नेशलन स्कूल रस्तीपुर नौपेड़वां का वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने अनेक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव रहे जबकि अध्यक्षता सम्पादक त्रिभुवन नाथ उपाध्याय ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे पौधों के अंकुर के समान होते हैं जिस तरह से वे सीचे जायेगे उसी प्रकार से विकसित होगें। यहां के बच्चों को देखकर प्रतीत हो रहा है वे विकास की राह पर अग्रसर है। जहां के बच्चे होनहार हो वहां की प्रगति कोई नहीं रोक सकता। आज के बच्चे कल देश के कर्णधार है। समारोह में बच्चों ने तरह तरह की गीत, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। राज्य मंत्री का स्वागत  संस्थापक राम नाथ निगम,  संरक्षक डा0 पारस नाथ निगम, प्रबन्धक डा0 अजय कुमार निगम,डा0 लक्ष्मी कान्त तिवारी, प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम सिंह ने माल्यार्पण कर किया। बच्चों को पुरस्कार स्वरूप ट्राफियां प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया। अन्त में अध्यक्षता कर रहे सम्पादक त्रिभुवन नाथ उपाध्याय ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

news 60999070263857528

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item