गर्मी शुरू होते ही बेहाल हुए सरकारी हैंडपंपों

 जौनपुर। गर्मी का मौसम शुरु होते ही सरकारी हैंडपंपों के हलक सूखने लगे। सभी विकास खंड के सैकड़ों गावों में सरकारी मार्क हैंडपंप सूखने के मामले सामने आ रहे है जिससे लोगों को पेयजल के लिए देशी हैंडपंप का उपयोग करना मजबूरी बन रहा है। अधिकांश गावों में हैंडपंपों ही हालत बद से बदतर है। सरकार द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकारी हैंडपंपों को स्थापित किया गया था। लेकिन पिछले तीन वर्षों से जल निगम विभाग द्वारा अपने हैंडपंपो की सुध नही लिए जाने के कारण सभी सूखने के कगार पर है। कई हैंडपंप तो कई वर्षों से सूखे बेहाल पड़े है लेकिन ग्रामीणों के बार बार मांग और शिकायत को अनसुना करते हुए उनके मरम्मत के लिए विभाग आगे नही आया जिससे परेशानी बढ़ रही है। हैंडपंपो की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान को भी राज्य वित्त से धन खर्च करने का निर्देश दिया गया है लेकिन उसका अनुपालन नही होने से क्षेत्र के कई दर्जन हैंडपंप खराब पड़े हैं। ग्रामीणों ने डीएम से सरकारी हैंडपंपो की बदहाली दूर कराने की मांग किया है।

Related

news 8241124207944713381

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item