लेखपालों का का धरना दूसरे दिन भी

जौनपुर। उत्पीड़न को लेकर लेखपाल संघ की जनपद शाखा  अनिश्चित कालीन धरना कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा।   सभा में वक्ताओं ने कहा कि उपजिलाधिकारी सदर द्वारा संघ के ज्ञापन पर कोई कार्यवाहीन करके प्रतिशोध की भावना से तहसील सदर लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्णा नन्द पाण्डेय का स्थानांतरण कर दिया गया। संघ द्वारा इस बारे में उपजिलधिकारी से वार्ता की गयी। सहमति के बाद उपजिलाधिकारी अपने वादे से मुकर गयी और लेखपालों का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इससे क्षुव्ध होकर लेखपाल आठ मार्च को ज्ञापन दिया गया लेकिन जिलाधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी जिसके परिणाम स्वरूप धरना शुरू किया गया है। सभा की अध्यक्षता लाल चन्द श्रीवास्तव अध्यक्ष द्वारा की गयी। लाल चन्द पाण्डेय, जयचन्द, अरविन्द पाण्डेय, जयशंकर यादव, दूधनाथ, संजय कुमार, प्रलय शंकर, जनार्दन मिश्रा, रमेश त्रिपाठी, दुर्गेश यादव, विष्णु नारायण सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे। 

Related

news 6284865375384762256

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item