तम्बाकू के दुषप्रभाव के बारें में किया जागरूक

जौनपुर। तिलकधारी इण्टर कालेज के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में जिला तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्टेक होल्डर्स की अभिमुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी सिंह ने अपने जनपद में बढ़ रहें तम्बाकू का प्रयोग एवं उससे हो रही भयानक बीमारियों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत करवाया, इस कार्यक्रम में जनपद के सभी इण्टरमीडिएट के प्रधानाध्यापकगण, एन्टी टोबैको सेल के सभी सम्मानित सदस्यगण, एन0सी0डी0 सेल के सभी सदस्यगण एवं विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में कटपुतली एवं लोक गीतो के माध्यम से तम्बाकू से होने वाली दुष्प्रभावों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में तिलकधारी इण्टर कालेज के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण की सहभागिता प्रशंसनीय रही।

Related

news 6484648615777395576

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item