प्रान्तीय अधिवेशन में जौनपुर शाखा ने बढ़ाया सम्मान
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_226.html
जौनपुर।
संस्कार एंव सेवा कार्य की अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद का प्रान्तीय
अधिवेशन बीएचयू के महामना सभागार में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रान्त की सभी
शाखाओं का वर्षपर्यन्त कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। नगर की बाहर की
शाखाओं में जौनपुर शाखा ने विभिन्न सेवा कार्य में सर्वाधिक 9 पुरस्कार
प्राप्त करके जनपद का गौरव बढ़ाया। प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख नशा मुक्ति
विक्रम गुप्त के नेतृत्व में जिला व प्रान्त स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नशा
मुक्ति कार्यक्रम, सर्वश्रेष्ठ शाखा विस्तार, सर्वाधिक सदस्य उपस्थिति,
श्रेष्ठ सचिव, श्रेष्ठ महिला संयोजिका, श्रेष्ठ भारत को जानो प्रतियोगिता,
श्रेष्ठ हिन्दी संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता, रीजनल महिला समागम
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक,
पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्त, सचिव अवधेश गिरि, महिला संयोजिका निशा गिरि,
प्रकल्प प्रमुख संस्कार सत्येन्द्र अग्रहरि, कृष्णा पाठक, सविता गुप्ता
सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

