ससुरालीजनों की पिटाई से विवाहिता घायल, अस्पताल में भर्ती
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_242.html
जौनपुर।
विवाहिता को मारपीट कर घायल करने वाले अब भी पुलिस पकड़ से दूर हैं जबकि
उधर घायल महिला जिला अस्पताल में पड़ी है। उक्त महिला रविता चौहान पत्नी
दीपक निवासी सुरहुरपुर थाना जलालपुर है। उसके अनुसार उसके पति दीपक सहित
सास, जेठानी के अलावा अन्य लोगों ने बीते 10 मार्च को जमकर पीट दिया था।
गम्भीरावस्था में उसे छोड़कर सभी फरार हो गये। उधर सूचना मिलने पर उसके पिता
लाल बहादुर चौहान निवासी हमजापुर थाना सरायख्वाजा आये और उपचार हेतु जिला
अस्पताल में भर्ती करवाये। मामले की लिखित जानकारी पुलिस को दी गयी लेकिन
आज एक सप्ताह बीतने के बावजूद भी कोई भी हमलावर नहीं पकड़ा गया।

