उद्योग व्यापार मण्डल के होली मिलन समारोह में दिखी कौमी एकता की झलक

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नगर पालिका परिषद के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि आरक्षी अधीक्षक के.के. चौधरी रहे जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् कहा कि इस तरह के सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे को बनाये रखती है। साथ ही उन्होंने काव्य पाठ पढ़कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसी क्रम में शहर के प्रमुख व्यापारी विनीत सेठ, अखिलेश चन्द्र जायसवाल, गौतम सोनी, अनूप मोदनवाल सहित तमाम व्यापारियों व शायर रामिश दिलावरपुरी, फ्रेण्डस् डांस क्लास के सलमान शेख, मनोज सोनी कोमल, सविता अंशुमान, कवि डा. प्रमोद वाचस्पति सहित तमाम कलाकारों को आरक्षी अधीक्षक ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि यह शहर कौमी एकता के नाम से जाना जाता है। यह व्यापार मण्डल उसी परम्परा का निर्वहन करते हुये इस तरह के सामाजिक और धार्मिक एकजुटता को बनाये रखने का काम करता है। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष अनवारूल हक, जिला महामंत्री अशोक साहू सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक पवन जायसवाल व नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल ने संयुक्त रूप से समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जगरनाथ मोदनवाल, जितेन्द्र यादव, राजकुमार बिन्द, नीतू सिंह, इरफान मंसूरी, उषा जायसवाल, सभासद कृष्ण कुमार यादव, इरशाद मंसूरी, अलमास सिद्दीकी, विकास यादव, बाला लखन्दर यादव, फैसल अहमद, डा. रामसूरत मौर्या, मोहन सेठ, दीन दयाल सेठ, शशांक सिंह, राकेश जैन, आशीष चौरसिया, रिजवान खान, रमाकांत यादव, निजामुद्दीन अंसारी, आलोक सेठ, पवन साहू, धर्मेन्द्र यादव, समरनाथ चौहान, राजू जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, अनिल सहारा, केके जायसवाल, योग गुरू अचल हरिमूर्ति, डा. धर्मेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।

Related

news 1077706798575624544

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item