कादरी कामली इसहाक बाबा का आठवें दौर का उर्स हुआ सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_241.html
जौनपुर।
गुरूवार शहर के विशेषरपुर स्थित हमजा चिस्ती बाबा के बगल कादरी कामली
इसहाक शाह बाबा का आठवें दौर के उर्स को उनके चाहने वालों ने बड़े हर्शो
उल्लास के साथ मनाया और महफिले शमा सजाने के साथ बाबा की मजार पर चादर व
गुलपोसी कर फातेहा पढऩे के साथ ही मन्नतों मुरादों में मशगूल हो गये।
मोहल्ला
उर्दू बाजार स्थित कादरी कामली इसहाक शाह बाबा के आवास पर देश के विभिन्न
जनपद में मऊ, वाराणसी, फैजाबाद, आजमगढ़ आदि के अलावा प्रान्त में सूरत,
मुम्बई, केरल, पूणे के अलावा अन्य स्थानों से आये हुये बाबा के चाहनें वाले
और मुरीदैन द्वारा सर पर गागर व चादर रखकर उनके साथ चल रहे, शहर के कौवाल
हफीज जौनपुरी, गुड्ïडू आदि कौवालों द्वारा पूरे रास्ते कौवाली का नजराना
पेश करते चल रहे थे। तत्पशचात मजार पर पहुचकर गूलपोसी व चादर पोसी करके
मन्नतों मुरादों में मसगूल हो गये। बारी-बारी लोगों ने अपनी-अपनी चादर बाबा
के मजार पर चढ़ाई इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये मदरसा हनफिया के मौलाना
हशशाम जाफरी ने तकरीर किया और इससे पहले शेर वाली मजस्दि के पेशे इमाम कारी
जिया ने नात पढक़र लोगों मंत्र मुग्ïध कर दिया और खुब वाह वाही लूटी बाद
इसके पूरी रात कौवालों द्वारा कौवाली गाने का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर
मुख रूप से उपस्थित लोगों में मोहम्मद आफाक, इसफान, अलाऊद्दीन, मो. जमील,
मो. लतीफ, सफीक, इमतेयाज अहमद, मुनव्वर, सरदार हुसैन, हलीम बाबा, महबूब
बाबा, जुबैर अहमद, मुनीर अहमद, गुलाम हुसैन आदि रहे।

