जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गाव के समीप गड़ई के
पुल के पास भदोही से जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक अचानक धू धू कर जलने लगी
देखते ही देखते ट्रक आग की शोलो में तब्दील हो गई। ट्रक चालक व खलासी ट्रक
को छोड़कर फरार हो गए। वही बगल के दुकानदारों ने ट्रक जलने की सूचना स्थानीय
पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाने का
प्रयास किया लेकिन जबतक दमकल वहां पहुचा तबतक ट्रक पूरी तरह जल चुकी थी। आग
की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी उसके करीब तक नही पहुच सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उक्त ट्रक पर बीड़ी का पत्ता लदा था। इस
संदर्भ में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि ट्रक किसकी है अभी तक पता
नही चल सका है।