औधे मुंह गिरा अविश्वास, बदलापुर ब्लाक प्रमुख की कुर्शी बरकरार

जौनपुर। बदलापुर ब्लाक प्रमुख की कुर्शी भी आज बच गयी। विरोधियो द्वारा लाया गये अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में 105 बीडीसी सदस्यो में से केवल 22 सदस्य बैैठक में पहुंचे। सदस्यो की संख्या काफी कम होने के कारण अविश्वास बैठक निरस्त कर दिया गया। ब्लाक प्रमुख की कुर्शी बचने के पीछे क्षेत्रिय भाजपा विधायक रमेश मिश्रा की भूमिका बताया जा रहा है।
बीते 21 फरवरी को बदलापुर ब्लाक की बीडीसी सदस्य सुमन गौतम के नेतृत्व में 69 क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी को अविश्वास शपथ पत्र सौपते हुए ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया के खिलाफ कई गम्भीर आरोप लगाया था। सदस्यो की मांग पर आज अविश्वास बैठक बुलाने की तारीख तय किया था। निर्धारित समय के भीतर 105 बीडीसी सदस्यो में से मात्र 22 सदस्य बैठक में मौजूद हुए। सदस्यो की संख्या कम होने के कारण कोरम पूरा नही हो सका जिसके कारण बैठक रद्द कर दिया गया।

Related

politics 4539282231202902775

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item