पुलिस ने करायी प्रेमी युगल की शादी

जौनपुर। एक मिसकाल से शुरू हुई प्रेमी प्रेमिका की लव स्टोरी पुलिस थाने से होते हुए जयमाल स्टेज पर जाकर शादी में तब्दील हो गयी। मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनो सात जन्मो तक साथ रहने की कस्मे खायी। पुलिस ने वर बधू को आर्शीवाद देकर विदा कर दिया। इस प्रेम कहानी की चर्चाएं पूरे इलाके में हो रही है।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गाँव निवासी रामपाल कन्नौजिया की बेटी गुड्डी देवी ने आठ माह पहले किसी को फोन लगा रही थी कि एक नम्बर गलत हो जाने के कारण फोन हरदोई जिले के मल्लावा थाना क्षेत्र के गुलाबपुरवा (तिरवा कुल्ली) गाँव के युवक रजनीश लोधी के मोबाईल पर मिस कॉल चला गया। मिस कॉल नम्बर पर जब रजनीश ने फोन किया तो गुड्डी से बात हुई और फिर धीरे धीरे दोनो में बात बढ़ती गयी , बात इतना बढ़ा की रजनीश राजश्री गुटका कम्पनी भोपाल में काम छोड़कर वह भदोही जिले के एवन गुटका कम्पनी में काम करने के लिये आ गया , वही पर रजनीश काम करने लगा । फिर इसके बाद गुटका कम्पनी भदोही में गुड्डी मिलने के लिए गयी और दोनों का वही एक दूसरे से दीदार हुआ। दोनों एक दूसरे के हो गये लड़का ने लड़की को लेकर 4 मार्च को हरदोई चला गया। परिजन काफी खोज बिन किये तो सहेलियों के द्वारा पता चला कि गुड्डी रजनीश नामक लड़के से बात करती थी ,वह गुटका कम्पनी भदोही में काम करता है, परिजन भदोही गये और लड़का का नाम पूरा पता कम्पनी मालिक से लेकर 8 मार्च को नेवढ़िया थाने में रजनीश के नाम पर नाबालिक लड़की का अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। उसका नम्बर सर्विलांस पर लगाया गया तो सर्विलांस के आधार पर चौकी इंचार्ज भाऊपुर भूपेन्द्र दुबे व परिजन हरदोई जाकर लड़का लड़की को बरामद करके जनपुर लाया। लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही कि मैं बालिग हू शादी तो मैं रजनीश के साथ ही करूगी। तीन दिन चली पंचायत के बाद दोनो के परिजन राजी हुए चौकी के सामने शंकर भगवान के मन्दिर में शुक्रवार को दोनों शादी के बन्धन में बध गये ., राजी खुशी अपने घर को प्रस्थान किये । इस अनोखे प्रेम विवाह की क्षेत्र में चर्चा रही।


Related

news 2542119903550885237

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item