ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

जौनपुर। खेतासराय  रेलवे स्टेशन के पास े ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। भीड़ ने शव की पहचान नगर भटियारी सराय मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय यूसुफ कुरैशी पुत्र मिन्नू कुरैशी के रूप में की। परिजन शव को घर लेकर चले गये और अनितम संस्कार कर दिया। इस जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युसूफ का दिमागी तौर कुछ अस्वस्थ चल रहा था। घर से वह प्रायः निकल जाया करता था। गुरुवार को देर सायं वह स्टेशन की तरफ गया था। स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे लाइन पार करते समय यूसुफ जौनपुर की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

Related

featured 7706787058783967040

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item