पुलिस के दावे पर भारी कच्ची शराब के कारोबारी

 जौनपुर।  जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों तथा ईटभट्ठों पर कच्ची शराब का अवैध धन्धा पुलिस संरक्षण में बदस्तूर चल रहा हैं । शराब ने न जाने कितने लोगों का घर बर्बाद कर दिया। कितनों की जिदगी तबाह कर दी। इसके बाद भी धन के लोभी लोग इस धंधे से मुंह नहीं मोड़ रहे हैं, जिससे युवा पीढ़ी भी शराब की लत से बर्बाद होती जा रही है। वहीं अवैध कारोबारी पुलिस व आबकारी विभाग के दावों को फेल कर रहे। अवैध कच्ची शराब के धंधे से जुड़े लोग निरंकुश हैं। उन्हें तो केवल पैसे कमाने से मतलब है। किसी के घर बर्बाद होने व जिदगी तबाह होने से कोई लेना देना नहीं है। जानकारों की मानें तो शराब ही अपराध के बढ़ोतरी का कारण है। एक तरफ पुलिस अवैध कच्ची शराब बनाने पर पूरी तरह अंकुश लगाये जाने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ इस धंधे से जुड़े लोगों को पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी करती रहती है। ऐसे में शराब बनाने व बेचने वाले लोग कहां से आते हैं यह भी एक गंभीर विषय है। शहर से सटे ग्राम मोलनापुर, मीरपुर, धरनीधरपुर के साथ ही राजा साहब के पोखरे पर अवैध कच्ची शराब बनाने का धंधा बन्द नहीं हो रहा है। पुलिस ने यहां दर्जनों बार शराब और लहन बरामद किया लेकिन धन्धे का बन्द नहीं करा सकी। कार्यवाही के बाद कुछ दिन कारोबार बन्द रहता है बाद में पुलिस की मिलीभगत से फिर शुरू हो जाता है। दर असल शराब के सेवन से व्यक्ति अपना अस्तित्व खो कर स्वयं अपने परिवार व समाज का अनिष्ट करता है। लगभग सभी प्रकार के अपराध का आधार शराब ही है। शराब युवा पीढ़ी के लिए अभिशाप बनती जा रही है। शराब के कारोबारियों से सख्ती से निपटा जाय, जिससे युवाओं का जीवन बर्बाद होने से बच सकें। पुलिस अधिकारी कहते हैं कि   जहां भी अवैध शराब बनाए जाने व बेचे जाने की सूचना मिलती है, तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाती है।

Related

featured 1615268794952209405

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item