ठेकेदारी हो समाप्त, करे नियुक्तियां
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_271.html
जौनपुर। नगर निकायों में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने सोमवार को नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश
चंद्र यादव के नाम संबोधित ज्ञापन ईओ को सौपा। इस दौरान निकायों में
ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त कर नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने कहा कि
मांग पूरी न होने पर 19 मार्च को नगर निगम लखनऊ मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन
भूख हड़ताल की जाएगी।
वक्ताओं ने कहा कि नगर निगमों, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारी तीन तरह की श्रेणी में कार्य कर रहे हैं। नियमित, संविदा और कार्यदायी संस्था, यानी ठेकेदारी प्रथा के सभी कर्मचारियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न निकायों में वर्षो से कार्यरत ऐसे संविदा कर्मचारी जो सीधे निकायों के खजाने से वेतन प्राप्त कर रहे थे। यह प्रत्येक वर्ष में 240 दिन तक तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके थे। उन्हें पूर्व सरकार में निकाल दिया गया है उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। जिला मंत्री संजय कुमार पाठक, ओम टंडन, लालू, अनिल मौर्या, गणेश कुमार, सोनू कन्नौजिया, शशिकांत मौर्या, विवह पांडेय, कमरूद्दीन, संदीप चौरसिया, संदीप यादव आदि रहे।