बसपा नेता अशोक सिंह को मिला विशेष सम्मान

जौनपुर। जौनपुर महोत्सव 2018 गीत, संगीत, डांस ,कवि सम्मेलन समेत तमाम कार्यक्रमो के साथ सम्पन्न हो गया। इस कार्यक्रम में शहीद के परिजनो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और समाजसेवियों का सम्मान नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सम्मानित किया। इसी कड़ी में जौनपुर महोत्सव में विशेष योगदान देने वाले महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी अशोक सिंह को डीएम ने विशेष सम्मान दिया गया। इस मौके पर अशोक सिंह ने कहा कि मै जौनपुर का बेटा हूं। मुंबई तो हमारी कर्मभूमि है। अपनी जन्मभूमि का कर्ज उतारने का प्रयास करता रहूंगा। जिले को पर्यटन स्थल के नक्से में जोड़ने के लिए पूरा प्रयास करता रहूंगा। यदि हमारा जिला पर्यटन के नक्से में आ गया तो हमारे जिले का विकास होगा ही साथ यहां रोजगार बढ़ेगा।

Related

featured 3668126246148234085

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item