सांड के हमले में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_296.html
जौनपुर।
शहर के मोहल्ला अहमद खान मंडी निवासी सगीर अहमद उम्र 70 वर्ष पिछले 20
फरवरी को बलुआघाट में शाम को एक धार्मिक आयोजन में गए हुए थे वहां से वापस
लौटते वक्त किले के बगल वाली गली से पैदल आ रहे थे तो पीछे से एक सांड ने
उन पर हमला कर दिया जिससे वह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए अगल बगल के
लोगों ने गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उनको BHU
रेफर कर दिया गया सगीर अहमद जौनपुर जिला जेल के बगल में चल रहे एक मदरसे
में बच्चों को पढ़ाने का कार्य करते थे।
उसी से वह अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करते थे।
