सीमा सिंह दिखाती है एचआईवी पॉजिटिव को जीने की राह

जौनपुर। देश के विकास में पुरुषों का जितना योगदान है उससे कहीं कम महिलाओं का नहीं है। महिलाएं खुद तो आगे आईं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। कहते हैं कि पुरुषों की सफलता में महिलाओं का सहयोग अवश्य होता है, लेकिन महिलाएं खुद अपने आपको मजबूत करती हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर उसे मजबूत करती रहती हैं।  जिले में महिलाओं के हक के लिए कई महिलाएं काम कर रही हैं। इन्हें कभी परिवार तो कभी समाज के विरोध का भी सामना करना पड़ा है। फिर भी वह अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रही हैं।
जिला महिला अस्पताल में काउंसलर सीमा सिंह जीवन से निराश लोगों को जीने की राह दिखाती हैं। ऐसे लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने का भी प्रयास करती हैं। सीमा सिंह वैसे तो सामान्य दम्पती व महिलाओं को जीने के सही तौर-तरीके बताती हैं, लेकिन एचआईवी पॉजिटिव महिला या पुरुष पर वह विशेष ध्यान देती हैं।
उन्होंने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव लोग बहुत ही नर्वस हो जाते हैं अधिकतर लोग तो मानसिक तनाव में रहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को विशेष रूप से खुशनुमा जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसलिए कई संस्थाओं की भी मदद ली जाती है। इसमें वाराणसी की संस्था पहल भी है।

Related

featured 6123245042973666536

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item