ट्रक के पहिये की चपेट में आये युवक की मौत, बाइक क्षतिग्रस्त

जफराबाद। हाइवे पर स्थित जफराबाद थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी एक चलती हुई ट्रक का दो पहिया निकल गया। उक्त पहिये की चपेट में आने से जहां एक 55 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर देखते ही देखते मौत हो गयी, वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान और उनके साथ खड़ा एक युवक बाल-बाल बच गये, परन्तु प्रधान जी के साथ खड़े युवक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस उक्त ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के हरजुपुर गॉव निवासी फतेह मोहम्मद की जगदीशपुर स्थित सिंह कोल्ड स्टोरेज के पास सैलून की दुकान है और गुरूवार को सुबह फतेह मोहम्मद पैदल ही दुकान जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही फतेह मोहम्मद थाने के करीब पहुॅचा, उसी समय वाराणसी की तरफ से आ रही एक ट्रक के पीछे का दो पहिया निकल गया। ट्रक के निकले हुए एक पहिये की चपेट में आकर जहां फतेह मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया और देखते ही देखते उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरी ओर घटनास्थल के पास में ही खड़े ग्राम प्रधान राजेश मौर्य तथा संतलाल यादव बाल बाल बच गए परन्तु संतलाल की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। फतेह मोहम्मद के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Related

news 1930285155192114284

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item