चोरी की बाइक व तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नाव घाट गोमती नदी सेतु के पास बीते बुधवार की शाम जफराबाद चैकी पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक व एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि चैकी प्रभारी लालबहादुर सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि शिवपुर गांव का एक युवक चोरी की बाइक के साथ जफराबाद से इमलों जा रहा है। सूचना मिलने के बाद हरकत में आये चैकी प्रभारी लालबहादुर सिंह हमराह विनोद सिंह तथा प्रियम्बक पाठक के साथ नावघाट गोमती नदी सेतु पर पहुॅचें। थोड़ी देर इन्तेजार करने के बाद पुलिस को बाइक से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। सामने पुलिस को देख उक्त युवक बाइक छोड़ कर भागने लगा, तभी पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। बाइक और युवक की तलाशी लेने पर बाइक के कागजात तो नहीं मिले, परन्तु  तलाशी के दौरान एक 315 बोर का तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस मिलने का पुलिस ने दावा किया है। लाल बहादुर सिंह द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार युवक ने बताया कि बिना कागजात वाली यह बाइक गांव के ही जगदीश सिंह की है, जो उसने चोरी की है। गिरफ्तार युवक थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी स्व0 प्रमोद पाठक का पुत्र विक्रम पाठक उर्फ विक्कू बताया जाता हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे चालान भेज दिया।

Related

news 1589870947414388435

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item