गांव के विकास से ही देश का विकास संभव : अशोक सिंह
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_73.html
मृदा परीक्षण कर आधुनिक खेती करें किसान : इंदू सिंह
जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में गुरूवार को आधुनिक अन्नदाता अभियान का शुभारम्भ महाराष्ट्र प्रदेश के बसपा प्रभारी अशोक सिंह एवं जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अतिथिद्वय ने गांव के किसानों को मृदा परीक्षण मशीन वितरित किया।
इस मौके पर अशोक सिंह ने कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास होगा इसलिए इस गांव के किसानों की हरसंभव मदद के लिए वह सदैव तैयार है। जल्द ही क्षेत्र में एक लैब खुलवाया जाएगा जिसमें खेत की माटी की सेहत की जांच कराई जाएगी। पोषक तत्वों की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को जरूरी व संतुलित उर्वरकों के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सिर्फ इस गांव में नहीं बल्कि हर गांवों में इस तरह का कार्य किया जाएगा ताकि हमारा किसान अच्छे और आधुनिक ढंग से अपनी खेती कर सके।
व्यापारी नेता इंदू सिंह ने कहा कि अन्नदाता अभियान के शुरू होने से यहां के किसानों का गौरव बढ़ा है। उन्होंने भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कोई भी बड़ा लक्ष्य अभियान के बूते ही पूरा किया जा सकता है। मृदा परीक्षण व संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के लिए अभियान का श्रीगणेश कर किसानों को सशक्त बनाने का काम किया गया है।कार्यक्रम का संचालन अश्वनी सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रणंजय सिंह, सौरभ सिंह विक्की, ऋषि प्रकाश सिंह, संजय सिंह, टून्ना सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश सिंह, ग्राम प्रधान बदलापुरखुर्द पप्पी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।