उत्तर प्रदेश का 43वाॅ प्रादेशिक निरंकारी संत समागम 10 व 11 मार्च 2018 को
https://www.shirazehind.com/2018/03/43-10-11-2018.html
जौनपुर। संत निरंकारी मण्डल के तत्वाधान में सद्गुरू माता सविंदर हरदेव जी महाराज की पावन छत्र छाया में उत्तर प्रदेश का 43वाॅ निरंकारी संत समागम 10 व 11 मार्च 2018 को वाराणसी के कपसेठी बाजार के निकट ग्राम - शिवदासपुर (वाराणसी-भदोही मेन रोड) में आयोजित किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए निरंकारी मिशन के स्थानीय प्रेस मीडियाॅ प्रभारी श्री उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि संत समागम अध्यात्मिक दृष्टि से ऐसा अवसर होता है जब साकार सद्गुरू भगवान और भक्त के बीच सीधा सम्बन्ध स्थापित होता है। संत समागम ऐसा अद्भुद आयोजन है जिसमें विविध भाषाएं, रंग, नस्ल, संस्कृति एवं अलग-अलग रहन सहन का एक मंच पर दर्शन होता है। इस दो दिवसीय संत समागम में डेढ़ लाख से अधिक भक्तजन सामिल होगे। इनके रहने की सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ ही मूलभूत सुविधाओं के क्रम में शौचालय, स्नानघर, कैंटीन व लंगर की भी व्यवस्था होगी। आगे बताया कि इस संत समागम में उत्तर प्रदेश के अलावा समीपवर्ती प्रदेशो के अनेको जिलों से तथा दिल्ली और महाराष्ट्र से लगभग डेढ़ लाख भक्तो के पहुॅचने की सम्भावना को देखते हुए इन्तजाम किये जायेगे।
जायसवाल जी ने आगे बताया कि वहां मुख्य आकषर्ण प्रतिदिन, सत्संग, प्रवचन एवं निरंकारी प्रदर्शनी, सेवादल रैली व बहुभाषी कवि सम्मेलन होगा।