होली की पूर्व संध्या पर योगियों ने निकाली जनजागरण रैली
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_88.html
जौनपुर।
जनपद के मछलीशहर तहसील क्षेत्र के मीरपुर मधुपुर में प्रवास पर आये युवा
भारत के जिला प्रभारी डा. हेमन्त व महामंत्री कुलदीप योगी ने योग को जन-जन
तक पहुंचाने के लिये होली पर लोगों के साथ योग की होली खेली। साथ ही योग
जनजागरण रैली निकालकर लोगों को योग से जुड़ने के लिये प्रेरित किया। इस मौके
पर उपस्थित लोगों ने सहमति जतायी कि 25 दिवसीय सहयोग प्रशिक्षण हो जिससे
सभी युवा वर्ग योग विद्या की सभी विधाओं की जानकारी ले सकें। इस अवसर पर
ग्राम प्रधान के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष, युवा, बच्चे आदि
उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मछलीशहर पंतजलि समिति के प्रभारी बाबा
सुरेन्द्र नाथ ने किया।

