रविकिशन ने अपने गृह जनपद में जमकर लगाए ठुमके

जौनपुर। भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार रविकिशन अपने गृह जनपद में जमकर ठुमके लगाये। उन्होने कभी फिल्मो का डायलाग बोलकर तो कभी लूंगी डांस करके उपस्थित लोगो का जमकर मनोरंज किया। मौका था जौनपुर महोत्सव 2018 का। फिराजशाह तुगलक के शाही किले में आयोजित इस कार्यक्रम में रवि किशन के साथ साथ स्थानीय कलाकारो ने जमकर समां बाधी। तीन दिनो चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
नगर के शाही किले में जौनपुर महोत्सव का आगाज हो गया है। पूरे किले की रंग विरंगे झालरो से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।  इस नयनाभिराम दृश्य सभी को सहज ही आकर्षित कर रहा था। तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का आगाज हो गया। अपने अंदाज में भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रविकिशन पहुंचे तो दर्शकों की बेताबी और बढ़ गई। कजिले की प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि प्रो. रीता जोशी ने उद्घाटन की औपचारिकता निभाई। मौके की नजाकत और समय की कमी को देखते हुए उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले की प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच मिलता है। सरकार का प्रयास है कि सभी को समुचित अवसर दिया जा सके। सांस्कृतिक एवं विकास समिति के तत्वाधान में हो रहे इस महोत्सव का आगाज प्रख्यात भोजपुरी व भजन गायक रवींद्र सिंह ज्योति के गीतों से हुआ। इसे सुन दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री के साथ नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ह, रमेशचंद्र मिश्रा, सुषमा पटेल, दिनेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपध्याय, व्यापारी नेता इंद्रभान ¨सह इंदु, एसपी केके चौधरी आदि ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव की औचारिक शुरूआत की। संचालन गरिमा ने किया। स्वागत जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी ने किया।
नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि जौनपुर महोत्सव के मनाये जाने का उद्देश्य है कि जौनपुर की कला, सांस्कृतिक को बढ़ावा दिया जाय।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों स्टाल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया। प्रभारी मंत्री ने जनपद के महा पुरुषों के फोटो प्रदर्शनी को सराहा। 
  महोत्सव का आगाज प्रख्यात भोजपुरी व भजन गायक रवींद्र सिंह ज्योति के गीतों से हुआ। इसे सुन कर दर्शक झुम उठे। अपने गीतों के माध्यम से बेटी-बचाव बेटी पढ़ाओ नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। जनक कुमारी इ. कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा होली गीत पर आर्कषक प्रस्तुती की गयी। गांधी स्मारक समोधपुर के छात्रों द्वारा लोकगीत के आकर्षक प्रस्तुती से लोगों का मन मोह लिया। अन्त में भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रविकिशन ने अपनी गीतों व अपने नृत्य के माध्यम से दर्शको को झुमने में मजबूर कर दिया। रविकिशन की टीम द्वारा शिव तांडव को लोगो ने जमकर सराहा। जिलाधिकारी ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related

news 2088414923101505202

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item