दिव्यांगों के साथ मनाया रामनवमी का पर्व

जौनपुर। महिला दीक्षा विद्यालय में राज एजुकेशनल सोसायटी के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ रामनवमी पर्व मनाया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर पर्व का उल्लास और महत्व दोगुना हो गया। सोसायटी की प्रबंधक अंजू पाठ ने कहा कि आज देशभर में पवित्र रामनवमी का पर्व उल्लास से मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। भगवान राम को श्री विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय प्राप्त हुई। भगवान श्री राम करुणा, दया और क्षमा के परिचायक हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष हिमांशु पाठक, शरद टंडन, किरण, प्रिया मिश्र, उत्कर्ष पाठक, शिवम साहू, कन्हैया केसरवानी, आदर्श गुप्ता सहित दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे।

Related

featured 2858345212656952275

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item