साड़ के हमले में वृद्धा की मौत

 जौनपुर।  साड़ जहां खेतों को क्षति पहुंचा रहे है वहीं जान भी ले रहे है। रामपुर थाना क्षेत्र  में शनिवार की रात सांड़ ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया । साड़ के आतंक से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहा है। बताते हैं कि रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर नई बस्ती में 63 वर्षीया  जगपति देवी पत्नी  राज बहादुर यादव शनिवार को घर से बाहर सो रही थी। क्षेत्र में दहशत बन चुके एक साड़ पहुंचकर सो रही वृद्धा पर हमला बोल दिया और अपनी सींग से अधेड़ की मार मारकर मौत के घाट उतार दिया और भाग गया। इससे पूर्व बीते 28 अक्टूबर 2017 को 60 वर्षीय अमरनाथ सिंह निवासी ग्राम जोगापुर रायपुर थाना रामपुर निवासी की सांड के हमले से मौत हो गयी थी। तीन दिन पूर्व सामा विश्वकर्मा निवासी यादव नगर   सांड के हमले से घायल हो गये है और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। साड़ के आतंक से क्षेत्र में रात के समय दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासी रात में सो नहीं पा रहे हैं।

Related

featured 8724967596683959092

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item