भगवान श्री राम की निकली शोभायात्रा
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_906.html
जौनपुर। केराकत कस्बे में भगवान श्री राम के जन्म दिवस पर में विश्व हिंदू परिषद केराकत प्रखंड द्वारा भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें शिवसेना, बजरंग दल, हिंदू महासंघ ने सहभागिता दिखाई। शोभा यात्रा सरायबीरू चैराहे से शुरु होकर हनुमान मंदिर से होते हुए नरहन बीच बाजार से होते हुए काली जी के मंदिर तक तथा वहां से सिहौली चैराहा , केराकत ब्लाक होते हुए पुनः सरायवीरू चैराहे पर जाकर संपन्न हुई । इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राकेश चंद्र दुबे ने भगवान श्री राम के चरित्र पर प्रकाश डाला तथा आशा व्यक्त किया कि जल्द ही भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में बने। जिला कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र सिंह कश्यप ने भी लोगों को संबोधित किया । विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष केराकत सर्वेश दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिवसेना विधानसभा अध्यक्ष केराकत नितिन सोनकर, जय प्रकाश यादव, जग्गू यादव, महेंद्र सिंह ,देवेंद्र सिंह, सुड्डू मिश्रा, विनय सेठ, लोकेश शुक्ला, संदीप द्विवेदी, के के वर्मा, सपन शुक्ला, दीप नारायण सिंह ,योगेंद्र यादव, राम सरन यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

