कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया जौहर,सपा नेता अभिषेक ने किया शुभारम्भ

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्रामसभा विथार में स्व.ज्ञान प्रकाश सोनकर के मेमोरियल द्वारा आयोजित जिला कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा युवा नेता अभिषेक यादव सभासद विकास यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। रविवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पाँच दर्जन भर से अधिक पहलवानों ने जोर आजमाया। अपना हुनर दिखा किसी ने चित किया तो कई कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती रोचक होने के चलते दर्शक भी डटे रहे। प्रतियोगिता में पहलवान धनंजय यादव,अंगद यादव,संजय यादव जसवीर यादव संजय श्रीवास्तव पाँच समेत दर्जन पहलवानों ने कुश्ती लड़ी। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सपा युवा नेता अभिषेक यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाने में कुश्ती प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है। दंगल में पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन परंपरा व पसंदीदा खेल है जो मानव शरीर का विकास करता है तथा अनुशासन व सद्भावना को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही देश को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा स्त्रोत है। खेल में प्रतियोगी अपनी प्रतिभा दिखा कर स्वयं का व अपने परिवार, गाव, शहर तथा प्रदेश का नाम रोशन करता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में रियो ओलंपिक में देश की बेटी ने कुश्ती में पदक हासिल कर देश को गौरवावित किया है। आयोजकों की तारीफ करनी होगी। विकास यादव ने कहा कि खेल से तन और मन का विकास होता है। इसीलिए सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सरंक्षक विजय बहादुर सोनकर रहे, जितेंद्र सिंह निर्णायक रहे। आयोजक अध्यक्ष चंद्र शेखर यादव रहे वही प्रतियोगिता निर्देशक अशोक कुमार सोनकर रहे। इस मौके पर अमित यादव,भीम यादव,ऋषि यादव धनुर्धर यादव,हर्ष यादव,उमेश सोनकर,जेपी यादव,वीरेंद्र कुमार, डॉ.हरे राम,सुरेंद्र यादव,केशव यादव,चन्द्र शेखर यादव,हिरावन सोनकर,टीएंन पांडे,आरके मल्ल, वीपी सिहं,विनोद यादव एडवोकेट,शैलेश पाठक, ओमप्रकाश,अंगद यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

news 7977016978854458053

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item