आधुनिक तकनीकों से खेती कर समृद्ध बने किसान : डॉ0 रमेश यादव

खुटहन ( जौनपुर)  रामनगर बाजार के साधन सहकारी समिति महमदपुर में रविवार को किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जहां नवीन तकनीकी आधारित खेती अपनाने पर बल दिया गया। वहीं कृषि क्षेत्र में उत्तकृष्ट कार्य करने के लिए डॉ0 रमेश चंद्र यादव उप परियोजना निदेशक आत्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं क्षेत्र के एक दर्जन नई तकनीक अपनाने वाले  किसानों को अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका सम्मान और  उत्साह वर्धन किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि उप परियोजना निदेशक आत्मा रमेश चंद्र यादव ने कहा कि कृषि की कार्ययोजना बनाकर आधुनिक तकनीकियो से कृषि विविधीकरण के तहत खेती करके किसानों की आय दूनी की जा सकती है।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए विशेष पहल की है , विभिन्न  योजनाओं के तहत किसानों को सीधे लाभ पहुचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के तीन मुख्य मंत्र है पहला किसानों की आय बढ़ाना दूसरा उत्पादन बढ़ाना और तीसरा उत्त्पादन का उचित लाभ दिलवाना है। उन्होंने कहा कि खेती में हानिकारक रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खादों एवं जैव उर्वरकों का  एकीकृत उपयोग और कीटनाशक रासायनों के हानिकारक प्रभावो से बचने के लिए जैविक कीटनाशको का प्रयोग कर कम लागत व स्वच्छ पर्यावरण में वेहतर उत्त्पादन प्राप्त कर कृषि का सतत विकास कर सकते हैं।
गोष्ठी को कृषि प्रसार अधिकारी बदलापुर सतई राम, ब्लाक प्रमुख बदलापुर श्रीमती प्रभावती कन्नौजिया, कृष्णदेव दूबे प्रधान, सत्यनारायण तिवारी, पत्रकार अनिल दूबे आजाद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जयनाथ यादव, कैलाश नाथ पाण्डेय सभापति, दयाराम उपाध्याय, उमेश मिश्रा, राय साहब सिंह, राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मनोकानिका सिंह तथा संचालन गुलाब मौर्या ने किया। आयोजक डाॅ सुबाष चंद्र पांडेय ने आगतो का स्वागत व आभार जताया।

Related

news 6531170221543867231

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item