आनलाइन पंजीकरण पांच अप्रैल तक
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_358.html
जौनपुर । प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहॅू पीके सक्सेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद जौनपुर के समस्त अभिभावकों एवं कक्षा-8 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-9 में पाश्र्व प्रवेश परीक्षा हेतु आन लाईन पंजीकरण 1 मार्च से प्रारम्भ है। अन्तिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी पात्र है जो जनपद में मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्था में अध्ययनरत है एवं जन्म तिथि 1 मई 2002 से 30 अप्रैल 2006 के मध्य हो। प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 मई निर्धारित है।

